Homeदेशकश्मीर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध गिरफ्तार:इनमें 3 महिलाएं: 15...

कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध गिरफ्तार:इनमें 3 महिलाएं: 15 सीक्रेट बैठकों और ₹7-8 लाख फंडिंग की जांच

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रतिबंधित संगठन इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन से कथित संबंधों के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में बांदीपोरा और आसपास के इलाकों में हुई 14 से 15 गुप्त बैठकों की जांच की जा रही है। साथ ही, एक साल से ज्यादा समय में करीब 7 से 8 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 10 और 13 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस कथित नेटवर्क की फंडिंग और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। 2022 में गिरफ्तार हुआ था वहीद अहमद भट पुलिस के मुताबिक, जांच कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा निवासी वहीद अहमद भट से शुरू हुई। उसे 2022 में एक सम्मेलन के बाद UAPA के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि कुपवाड़ा जेल में रहने के दौरान भट ने पाकिस्तान में मौजूद बताए गए मंज़ूर अहमद शाह से दोबारा संपर्क किया। इसके बाद कथित नेटवर्क ने अपनी विचारधारा का प्रचार करने और समर्थन जुटाने के लिए बैठकें आयोजित कीं। होटल में भी हुईं बैठकें पुलिस के अनुसार, अगस्त 2024 में मेडिकल आधार पर भट की रिहाई के बाद बांदीपोरा और आसपास के इलाकों में गुप्त बैठकें हुईं। इनमें से 5 से 6 बैठकें बांदीपोरा-बारामूला मार्ग पर स्थित एक छोटे होटल में आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। बैंक खाते में जमा हुए 2.26 लाख रुपए जांचकर्ताओं के मुताबिक, करीब 2.26 लाख रुपए बांदीपोरा के डाचीगाम निवासी मुबीना बानो के JK बैंक खाते में जमा किए गए। बाकी रकम कथित तौर पर नकद पहुंचाई गई। पुलिस का दावा है कि रकम का कुछ हिस्सा सहयोगियों में बांटा गया, जबकि कुछ का इस्तेमाल भट के इलाज के लिए किया गया। धार्मिक उपदेशक और दो कूरियर की भूमिका की जांच गिरफ्तार लोगों की पहचान मुबीना बानो, वहीद अहमद भट, खुशबू जान, महक जान, आलिया जान और इरफान अहमद रेशी उर्फ रईस के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जांच में एक धार्मिक उपदेशक और कुपवाड़ा के दो संदिग्ध कूरियर की भूमिका भी सामने आई है। उनकी भूमिका और पैसों के लेन-देन की पुष्टि की जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here