Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में आज दो जगह रावण दहन होगा:नानाखेड़ा में 101 फीट के...

उज्जैन में आज दो जगह रावण दहन होगा:नानाखेड़ा में 101 फीट के रावण का दहन, जाल स्कूल में सतरंगी रावण रहेगा आकर्षण

उज्जैन में दशहरे के बाद भी रावण दहन का सिलसिला जारी है। 20 अक्टूबर को शहर में चार स्थानों पर और 21 अक्टूबर को तीन स्थानों पर रावण दहन के बाद गुरुवार को भी दो जगह आयोजन होंगे। नानाखेड़ा मैदान और फ्रीगंज क्षेत्र के जाल स्कूल ग्राउंड में शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। दोनों जगह दहन से पहले आतिशबाजी होगी। आयोजकों के मुताबिक, करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। नानाखेड़ा मैदान में 101 फीट ऊंचा रावण दहन के लिए तैयार है। यहां भूमि पूजन के साथ लोकोत्सव की तैयारियां शुरू की गई थीं। नानाखेड़ा रावण दहन के संयोजक अभिषेक सिसोदिया ने बताया कि समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी महाराज, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी और विवेक यादव शामिल होंगे। जाल स्कूल में 16 साल से हो रहा आयोजन फ्रीगंज क्षेत्र के जाल स्कूल मैदान पर भी शाम 7 बजे 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। वाल्मीकि रावण दहन समिति लगातार 16 वर्षों से यहां आयोजन कर रही है। इस बार यहां सतरंगी रावण तैयार किया गया है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। दहन से पहले यहां भी आतिशबाजी की जाएगी। दो दिन में सात जगह हो चुका रावण दहन शहर में 20 अक्टूबर को दशहरा मैदान और कार्तिक मेला मैदान में 101-101 फीट, उन्हेल चौराहे पर 101 फीट और हीरा मिल मैदान पर 51 फीट के रावण का दहन किया गया था। इसके बाद 21 अक्टूबर को शास्त्री नगर, खाकचौक और भैरवगढ़ में रावण दहन के कार्यक्रम हुए। अब गुरुवार को दो और स्थानों पर आयोजन के साथ दशहरे के बाद भी उत्सव जारी रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here