Homeदेशरक्षा मंत्रालय ₹770 करोड़ के रडार खरीदेगा:फाइटर जेट और छोटे ड्रोन को...

रक्षा मंत्रालय ₹770 करोड़ के रडार खरीदेगा:फाइटर जेट और छोटे ड्रोन को पहचानकर ट्रैक करेंगे; हवाई खतरों से निपटने में मदद मिलेगी

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए इम्प्रूव्ड लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) खरीदने का करार किया है। यह करार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ करीब 770 करोड़ रुपए में हुआ। नई दिल्ली में बुधवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस करार पर साइन किए गए। मंत्रालय के मुताबिक, यह रडार लड़ाकू विमान जैसे लक्ष्यों और मिनी-माइक्रो ड्रोन का पता लगाकर उन्हें ट्रैक कर सकता है। LLLR-I हवाई लक्ष्यों की प्राथमिकता भी तय कर सकेगी। इससे सेना को अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS) के खतरे से निपटने में मदद मिलेगी। यह खरीद सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप है। इससे एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म के स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस करार से भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इसमें माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) भी शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यह कदम मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक में प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग तैयार करने में मदद करेगा। खबर अपडेट की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here