Homeमध्यप्रदेशबिना मुंडेर के कुएं में डूबे तीन बच्चों की मौत:झाबुआ में शाम...

बिना मुंडेर के कुएं में डूबे तीन बच्चों की मौत:झाबुआ में शाम को घरों से बाहर खेलने निकले थे, तीनों की उम्र 9 से 10 साल के बीच

झाबुआ जिले के रानापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुई अंतर्गत पटेल फलिया में मंगलवार शाम बिना मुंडेर के खुले कुएं में डूबने से तीन मासूम बच्चों मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न कराकर प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र चौहान, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र चौहान के मुताबिक, पटलिया निवासी 9 से 10 वर्ष की उम्र के तीनों मासूम विवेक (पिता महेश राठौड़), मयंक (पिता शैलेश चौहान) और विजय (पिता बाबू चंगोड) शाम करीब चार बजे अपनी-अपनी साइकिलों से घर से बाहर खेलने निकले थे। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए। तीनों बच्चों के परिजन खेती-किसानी का काम करते हैं। घटना के बाद से ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों की साइकिलें मिली घटनास्थल के पास तीन कुएं स्थित हैं और तीनों पर ही सुरक्षा के लिए मुंडेर नहीं बनी हुई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने बताया कि जिस कुएं के पास बच्चों की साइकिलें खड़ी मिलीं, बच्चे उसमें न होकर पास वाले दूसरे कुएं में गिरे हुए थे। पानी ज्यादा होने के कारण तीसरे बच्चे के शव को बाहर निकालने में काफी समय लगा। थाना प्रभारी श्रीराम मंडलोई ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रानापुर अस्पताल भिजवा दिया गया है और बच्चे किन परिस्थितियों में कुएं तक पहुंचे, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here