भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी सूची में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस सूची में विभिन्न राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जारी सूची के मुताबिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सात पदों पर जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नगालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन कर और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को नियुक्त किया गया है। देवास के रहने वाले हैं आशीष भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंत्री बने आशीष झाला देवास के रहने वाले हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (मध्यप्रदेश) के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री भी रह चुके हैं। तीन राज्यों से राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय महामंत्री के तीन पदों पर ओडिशा की अर्पिता अपरजिता बड़जेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्तल वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी दी गई है। असम के बिस्वजीत खांड, मध्यप्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष से मीडिया तक की जिम्मेदारियां
