जबलपुर में त्रिपुर मंदिर के पास स्थित दुकानों में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पहले एक दुकान में लगी और धीरे-धीरे आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई। दमकल विभाग की टीम भी आग बुझाने के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में जाम के कारण उसे मौके पर पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान आग फैलती गई। सीएसपी अंजुल अंयक मिश्रा ने बताया कि जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर भीड़ को अलग करने में जुट गई है। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद फौरन नगर निगम की टीम को सूचना दी गई, पर शहर में भारी भीड़ होने के कारण समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
