Homeमध्यप्रदेशशिप्रा अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन:राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता...

शिप्रा अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन:राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगी; शिवपुरी और ग्वालियर में होंगे मुकाबले

उज्जैन की शिप्रा क्रिकेट अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की पांच-पांच खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी। अंडर-17 वर्ग के मुकाबले शिवपुरी और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ी संभागीय टीम का हिस्सा बनकर अन्य संभागों की टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। अकादमी के हेड कोच नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां कई वर्षों से बालिकाओं को मुफ्त क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में पूर्वी भाटी, नित्य पाटीदार, आराध्या धरकर, पूर्व भाटी और भाव सिंह का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में संध्या यादव, वेदी जैन, तनिष्क पाटीदार, इशिका मलिक और रितीश राठौर शामिल हैं। कोच ने चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here