Homeमध्यप्रदेशरावण खरीदी घोटाला- भोपाल से ₹1.25 लाख का पुतला आया:नपा CMO ने...

रावण खरीदी घोटाला- भोपाल से ₹1.25 लाख का पुतला आया:नपा CMO ने ₹1.60 लाख खर्च बताया; अध्यक्ष बोलीं- पिछले साल इतने में 3 पुतले बने थे

भिंड में रावण दहन से पहले ही पुतले की खरीदी सवालों के घेरे में आ गई है। नगर पालिका के खर्च और भोपाल के निर्माता की बताई कीमत में 35 हजार रुपए का अंतर सामने आया है। निर्माता विजय साहू का कहना है कि उन्होंने परिवहन सहित 1.25 लाख रुपए में रावण का पुतला बेचा। पूरी राशि नकद प्राप्त की। वहीं, नगर पालिका CMO वीरेंद्र चक्रवर्ती पुतले पर 1.60 लाख रुपए खर्च होने की बात कह रहे हैं। दोनों आंकड़ों में ₹35 हजार का अंतर है। निर्माता बोला- 1.25 लाख में बेचा भोपाल के पुतला निर्माता विजय साहू ने बताया कि भिंड नगर पालिका को भेजे गए 51 फीट ऊंचे रावण की कीमत परिवहन सहित 1.25 लाख रुपए है। पुतले में 80 आतिशबाजी लगाई गई हैं। इसे स्पेशल बांस, कपड़े और साड़ियों से तैयार किया गया है। निर्माता के मुतबाकि, पुतले में कागज का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे वाटरप्रूफ बनाया गया है। उन्होंने पूरी राशि नकद प्राप्त होने का दावा किया। ऐसे में खरीद की वास्तविक लागत-भुगतान का हिसाब जांचने की जरूरत महसूस हो रही है। CMO बोले- समय कम था, इसलिए भोपाल से मंगाया नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार रावण का पुतला तैयार कराने के लिए पहले से ऑर्डर नहीं दिया गया था। समय कम होने के कारण स्थानीय कलाकार पुतला बनाने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए भोपाल से मंगाना पड़ा। CMO के मुताबिक, 51 फीट ऊंचे पुतले पर कुल 1.60 लाख रुपए खर्च हुए हैं। हालांकि, निर्माता के 1.25 लाख रुपए वाले दावे और नगर पालिका के खर्च के बीच 35 हजार रुपए का अंतर है। पिछले साल तीन पुतले, इस बार एक पर इतना खर्च नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि के प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने भी खर्च पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पिछले साल करीब 2.10 लाख रुपए में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के तीन पुतले तैयार कराए गए थे। इस बार केवल एक रावण मंगाया गया है। फिर भी उस पर 1.60 लाख रुपए खर्च बताए जा रहे हैं। राजहोली क्षेत्र के स्थानीय कलाकार कई साल से नगर पालिका के लिए तीनों पुतले बनाते रहे हैं। इस बार उनसे पुतले नहीं बनवाए गए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here