भोपाल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एक निजी कॉलेज की फैकल्टी समेत अन्य पर FIR दर्ज की गई है। गरबा आयोजन के दौरान हुए विवाद में बिलखिरिया थाना पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कार्यक्रम में कुछ युवकों की एंट्री और गानों पर आपत्ति जताने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, भेल क्षेत्र में बजरंग दल के विद्यार्थी प्रमुख पुष्पराज यादव ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे उन्हें गरबा कार्यक्रम की जानकारी मिली थी। वे अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। कार्यक्रम में समुदाय के युवकों को प्रवेश देने और फिल्मी गानों पर डांस करने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर उनके साथ मारपीट की गई।
