रायसेन में रविवार शाम को कलेक्टर रोहित सिसोनिया और एसपी आशुतोष गुप्ता ने दशहरा मैदान पहुंचकर 20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा चल समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री, प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस बार श्री हिंदुजा समिति के द्वारा सभी झांकी समिति सदस्यों और अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वह सबसे पहले अपनी झांकी दशहरा मैदान लेकर पहुंचे फिर यहां से रावण दहन के बाद चल समारोह की शुरुआत की जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगा। विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी निकाला। इसमें 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए, जिसका नेतृत्व एडिशनल एसपी दीपक नायक, एसडीएम मनीष शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने किया। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की है।
