रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की नजरें यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर हैं। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी। पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। शुरुआत में ही भारत ने गंवाए 4 विकेट 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान स्मृति मंधाना 9 रन, शेफाली वर्मा 4 रन, अनुषा शर्मा 4 रन और हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर आउट हो गईं। भारत ने महज 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था। दीप्ति और नंदनी ने संभाली पारी मुश्किल समय में दीप्ति शर्मा और नंदनी प्रसाद ने भारतीय पारी को संभाला। दीप्ति ने 37 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। नंदनी ने 35 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और 6 चौके लगाए। दोनों की बल्लेबाजी से भारत ने मुकाबले में वापसी की और जीत हासिल की। ऋचा घोष ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए, जबकि अरुंधति रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद रहीं। जिम्बाब्वे ने बनाए थे 114 रन पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। के. एनड्लोवू ने 40 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि एस. मेयर्स ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। भारत की प्लेइंग-11 स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़। जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 केलिस नधलोवु, बेलोव्ड बिजा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, न्याशा ग्वांजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान) और तेंदाई मकुशा। रायपुर में पहली बार महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रायपुर के इस स्टेडियम में शुक्रवार को पहली बार महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया था। पहले मैच को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे थे। दर्शकों ने चौकों और विकेट पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अब दूसरे मैच में भी भारतीय टीम की जीत और सीरीज पर पकड़ मजबूत करने पर नजर रहेगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर- भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया: दीप्ति-नंदनी ने पलटा मैच, स्मृति की कप्तानी में पहली जीत, T-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर…
