Homeमध्यप्रदेशकोयंबतूर से बाइक चलाकर भोपाल आ रहे युवक की मौत:फ्लाइट न मिलने...

कोयंबतूर से बाइक चलाकर भोपाल आ रहे युवक की मौत:फ्लाइट न मिलने पर कर रहा था सफर, बैतूल के नेशनल हाईवे-47 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बैतूल में नेशनल हाईवे-47 पर मंगलवार रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एस. गौतम (29) की मौत हो गई। वह तमिलनाडु के कोयंबतूर का रहने वाला था और दुबई में नौकरी करता था। फ्लाइट नहीं मिलने के कारण वह कोयंबतूर से भोपाल तक करीब 1800 किलोमीटर का सफर बाइक से तय कर रहा था। हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में झिटापटी यात्री प्रतीक्षालय के पास रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ। टक्कर में गौतम के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पारिवारिक मित्र से मिलने भोपाल जा रहा था प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौतम भोपाल में किसी पारिवारिक मित्र से मिलने जा रहा था। फ्लाइट नहीं मिलने के कारण उसने बाइक से सफर करने का फैसला किया था। हालांकि, हादसे के समय वह कितनी देर से लगातार बाइक चला रहा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम बैतूल बाजार थाने के बीट प्रभारी रमन धुर्वे के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। भोपाल से युवक के परिचित बैतूल पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात भारी वाहन की पहचान करने में जुटी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here