Homeमध्यप्रदेश3 दलित बच्चों को पीटा, आधा सिर मुंडवाया:परिजन बोले- बंधक बनाकर बर्बरता...

3 दलित बच्चों को पीटा, आधा सिर मुंडवाया:परिजन बोले- बंधक बनाकर बर्बरता की; डर से स्कूल जाना छोड़ा, चोरी का था शक

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में मोटर चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और उनके आधे सिर के बाल मुंडवाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को गांव में गालियां देकर अपमानित किया गया। घटना के बाद से बच्चे डरे हुए हैं और उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पीड़ित परिवारों के मुताबिक, 1 अक्टूबर को बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाकर बंधक बनाया गया। आरोपियों में गोविंद सिंह, बलराम सिंह, इंद्रभान सिंह और हरिनारायण बैस शामिल हैं। परिवार ने सोमवार को SP कार्यालय में शिकायत की। बरगवां थाने में शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप परिजन का कहना है कि घटना के बाद बच्चे इतने डरे हुए हैं कि घर से बाहर निकलने में भी घबराते हैं। बदनामी के डर से वे घर के अंदर ही रहते हैं। परिवार शिकायत लेकर बरगवां थाने पहुंचा, लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अजाक थाने पहुंचे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसपी शियाज केएम ने बरगवां थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। SP बोले- आरोपों की जांच कर रहे, पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी एसपी शियाज केएम ने बताया कि बच्चों पर चोरी के आरोप थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उस समय बच्चे नाबालिग थे। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। एसपी के मुताबिक, अब परिजन ने बच्चों के साथ मारपीट, सिर मुंडवाने और जातिसूचक गालियां देने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
…………………… यह खबर भी पढ़ें दलित दूल्हे से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजोरी पाठक गांव में दलित दूल्हे गोलू अहिरवार से मारपीट के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। इन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here