Homeमध्यप्रदेशनशीले कफ सिरप का सप्लायर पकड़ाया:STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार, फैक्ट्री...

नशीले कफ सिरप का सप्लायर पकड़ाया:STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार, फैक्ट्री से 74,104 बोतलें मिली थीं

नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई के मामले में फरार आरोपी अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटेल सिटी में पकड़ी गई नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार था। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। एसटीएफ उसे ट्रांजिट वारंट पर मध्यप्रदेश लेकर आई है। फिलहाल पुलिस रिमांड पर उससे पूछताछ की जा रही है। गांधी नगर की फैक्ट्री पर हुई थी कार्रवाई एसटीएफ के मुताबिक, 30 मई को पटेल सिटी, गांधीनगर स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान कोडीनयुक्त कफ सिरप की 74,104 बोतलें बरामद की गई थीं। इनमें ऑनरेक्स और ऑफकफ ब्रांड के सिरप शामिल थे। जांच में सामने आया कि अभिषेक निगम कथित तौर पर राहुल कुशवाह और सागर निवासी सीटी जैन के साथ मिलकर इन सिरप की नशे के लिए अवैध सप्लाई करता था। गिरफ्तारी पर घोषित था ₹20 हजार का इनाम आरोपी रीवा के कटरा तलैया का रहने वाला है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद वह रीवा से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने ₹20 हजार का इनाम घोषित किया था। विशेष टीम ने 7 अक्टूबर को उसे देहरादून से गिरफ्तार किया। मामले में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ के अनुसार, इस मामले में अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई में एसटीएफ भोपाल के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया, डीएसपी योगिता साटनकर, निरीक्षक हंसराज कुमार, निरीक्षक आशीष चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here