Homeमध्यप्रदेशप्रेमिका और उसकी बेटी के हत्यारे को दोहरा आजीवन कारावास:हत्या के बाद...

प्रेमिका और उसकी बेटी के हत्यारे को दोहरा आजीवन कारावास:हत्या के बाद दीवार लिखी थी वजह; लिव इन में थे, पति-पत्नी बनकर लिया था किराए का कमरा

गंजबासौदा में प्रेमिका रामसखी कुशवाह और उसकी तीन साल की बेटी मानवी की हत्या के दोषी राजा उर्फ अनुज विश्वकर्मा को दोहरा आजीवन कारावास मिला है। सोमवार को अपर सत्र न्यायालय ने उसे एक-एक हजार रुपये जुर्माने के साथ यह सजा सुनाई। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरप्रसाद बंशकार ने फैसला सुनाया। सरकार की ओर से डॉ. अखिलेश लाहोरी ने मामले की पैरवी की। अदालत ने सबूतों के आधार पर उसे दोषी माना और हर हत्या के लिए अलग-अलग आजीवन कारावास की सजा दी। जुर्माना न भरने पर एक-एक साल की अतिरिक्त जेल काटनी पड़ेगी। जान लीजिए क्या है पूरा मामला दो महीने से लिव इन में रह रहे थे, पति-पत्नी बनकर किराए पर लिया था मकान घटना 22 जुलाई 2025 को हुई थी। आरोपी को रामसखी के चरित्र पर शक था और शादी को लेकर विवाद भी था। इसी वजह से उसने रात में रामसखी के सिर पर गैस सिलेंडर से हमला कर गला दबाकर हत्या की। फिर तीन साल की बेटी मानवी का भी गला दबाकर कत्ल कर दिया। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले थे। आरोपी महिला के साथ किराए के मकान में लिव इन में रह रहा था। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या गला घोंटकर की गई है। मामला गंजबासौदा में मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर गली का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुज विश्वकर्मा ड्राइवर है। वह अपनी प्रेमिका रामसखी कुशवाहा, उसकी दो बेटियों मानवी (3) और तनु (7) के साथ 2 महीने से रह रहा था। दोनों की अलग-अलग शादी हुई थी लेकिन वे परिवार को छोड़कर लिव इन में रह रहे थे। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां रामसखी की बेटी तनु मौजूद थी। थाना प्रभारी संजय वेदिया ने बताया कि बच्ची से पूछताछ की जा रही है। पति-पत्नी बनकर किराए से लिया था मकान
मकान मालकिन शशि कुशवाहा ने बताया- रामसखी और अनुज ने खुद को पति-पत्नी बताया था। सोमवार रात को हम मकान की तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोए थे। सुबह उठे तो मां-बेटी की लाशें देखीं। किराए पर कमरा लेते समय अनुज ने खुद को सिंरोज के महू गांव का रहने वाला बताया था। कहा था कि यहां बस चलाता है। उसने कहा था कि उनकी तीन बेटियां हैं। मानवी और तनु साथ जबकि तीसरी बेटी नानी के पास महू गांव में रह रही है। एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि अनुज ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी उसके पकड़े जाने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल तनु और पड़ोसियों से पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं। रामसखी की दो शादियां हो चुकी थीं
रामसखी के पिता गजराज कुशवाहा ने बताया- 15 साल पहले बेटी की शादी बेतोली में की थी। कुछ ही दिनों बाद उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद नई मंडी के पास रहने वाले बादल कुशवाहा से कोर्ट मैरिज कराई थी। बादल और रामसखी की तीन बेटियां हुईं। आए दिन मारपीट और शराब पीने की आदत के कारण रामसखी बादल से अलग हो गई। बीते 7 महीने से रामसखी अनुज विश्वकर्मा के साथ रह रही थी। भोपाल में लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या भोपाल में एक युवक ने लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर बेड पर रखा। दो रात शव के पास ही सोया। घटना स्टेशन बजरिया इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। वारदात के बाद युवक नशे की हालत में दोस्त के पास पहुंचा और हत्या करने की बात बताई। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here