Homeमध्यप्रदेशपानी की लाइन, नाली की समस्या का हुआ समाधान:पार्षद जीत राजपूत बने...

पानी की लाइन, नाली की समस्या का हुआ समाधान:पार्षद जीत राजपूत बने ‘पब्लिक स्टार’; खुले बिजली तार, टूटी आंगनवाड़ी और सीवेज चैंबर की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) इंद्रपुरी: पार्षद जीत राजपूत बने आज के “पब्लिक स्टार” इंद्रपुरी के बी सेक्टर निवासी मुकेश साहू ने पानी की लाइन की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क निर्माण और अन्य काम के दौरान पानी की लाइन तोड़ दी गई थी। इसके कारण क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत ने मामले पर संज्ञान लिया और पानी की लाइन का काम कराया। पार्षद की ओर से शिकायत पर समाधान होने की पुष्टि की गई है। एप से मिल रहा लोगों को समाधान न्यू चौकसे नगर: गंदे पानी से भरे चैंबर का हुआ समाधान वार्ड 79 के न्यू चौकसे नगर निवासी यशवंत अहिरवार ने लामाखेड़ा कल्याणपुरी आईटीआई कॉलेज के पीछे वाली सड़क पर खुले चैंबर से पानी बहने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि करीब तीन महीने से चैंबर खुला था और गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। गंदगी, खुले बिजली तार और सीवेज चैंबर की समस्याओं से परेशान भोपालवासी आदमपुर: जर्जर आंगनवाड़ी भवन में टपकता है पानी आदमपुर क्षेत्र निवासी सुमित ने आंगनवाड़ी भवन की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि आंगनवाड़ी का भवन टूटा हुआ है और फिलहाल किराए के भवन में संचालन किया जा रहा है। करीब चार साल पहले नया भवन बनवाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। लेक ड्राइव: खुले बिजली तारों से हादसे का खतरा लेक ड्राइव, श्यामला हिल्स क्षेत्र निवासी सैयद हसन ने खुले बिजली तारों की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि बिजली के तार खुले हुए हैं और बॉक्स भी खुला है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों, खासकर बच्चों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। छोला रोड: नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से रहवासी परेशान छोला रोड स्थित फूटा मकबरा, गली नंबर-2 निवासी गुलाब सिंह कुशवाह ने नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि शिव आराधना मंदिर के पास नाली का पानी दिनभर बहता रहता है। अब तक सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आए हैं। इससे सड़क पर गंदा पानी जमा होने के साथ लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। होशंगाबाद रोड: सीवेज चैंबर की टूटी ढक्कन से दुर्घटना का खतरा सागर रॉयल होम कॉलोनी, होशंगाबाद रोड स्थित अशिमा मॉल के पास निवासी कॉलोनी प्रशासक अनिल रस्तोगी ने सीवेज लाइन के चैंबर की टूटी ढक्कन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सुरेंद्र लैंडमार्क रेस्टोरेंट के पास मुख्य सीवेज लाइन से जुड़ने से पहले बने चैंबर का ढक्कन टूट गया है। इससे चैंबर खुला पड़ा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here