Homeमध्यप्रदेशभूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष भी शांति आंदोलन का हिस्सा:एप्सो की अंतरिम...

भूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष भी शांति आंदोलन का हिस्सा:एप्सो की अंतरिम समिति गठित, शैलबाला मार्टिन, राजेश बहुगुणा और अजित सिंह अध्यक्ष मंडल में शामिल

अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन (एप्सो) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अंतरिम समिति गठित की गई है। राज्य संगठन के महासचिव अरविंद पोरवाल ने कहा कि शांति का अर्थ केवल युद्ध का न होना नहीं है, बल्कि भूख, भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय सहित समाज में अशांति पैदा करने वाले मुद्दों के खिलाफ संघर्ष करना भी शांति आंदोलन का जरूरी हिस्सा है। राज्य सचिव मंडल के सदस्य विवेक मेहता ने कहा कि देश के 22 राज्यों में संगठन की इकाइयां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। शांति, एकजुटता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जनभागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है। भोपाल जिला इकाई की अंतरिम समिति के अध्यक्ष मंडल में शैलबाला मार्टिन, राजेश बहुगुणा और अजित सिंह को शामिल किया गया है। सचिव मंडल में अनुराग द्वारी, सत्यम और प्रतिभा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कार्यकारिणी में राजेन्द्र कोठारी, बादल सरोज, शैलेन्द्र शैली, पूषण भट्टाचार्य, रेखा कस्तवार, अरुण डनायक, पारुल खान, नौशाद अली, अभिषेक अंशु और राजीव लोचन कस्तवार शामिल हैं। अंतरिम समिति जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया पूरी करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here