Homeमध्यप्रदेशइंदौर में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर हंगामा:विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक...

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर हंगामा:विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक देर रात एरोड्रम थाने पहुंचे, टीआई समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र-3 के एक भाजपा कार्यकर्ता और एक आम नागरिक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला देर रात गरमा गया। घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ता और विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक बड़ी संख्या में एरोड्रम थाने पहुंच गए। देखते ही देखते थाने पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी होने लगी। देर रात तक थाने में हंगामे और गहमागहमी का माहौल बना रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी एरोड्रम थाने पहुंचे। समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देखें तस्वीरें.. देर रात पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, एरोड्रम थाने के टीआई सहित कुल 7 पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। थाने पहुंचे समर्थक, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर देर रात बड़ी संख्या में लोगों के थाने पहुंचने से दबाव की स्थिति बन गई। विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मामला और गरमा गया। देर रात तक वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घटनाक्रम को लेकर गहमागहमी बनी रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here