Homeमध्यप्रदेशभोपाल के युवक ने 3 लाख के शूटिंग कैमरे हड़पे:अकसर किराए पर...

भोपाल के युवक ने 3 लाख के शूटिंग कैमरे हड़पे:अकसर किराए पर ले जाता था आरोपी, अब लगातार कॉल नहीं कर रहा रिसीव

भोपाल के कमला नगर में रहने वाले युवक ने शूटिंग के कैमरे और लैंस मंडीदीप के युवक को किराए पर दिए। आरोपी युवक कैमरों को लेने के बाद लापता हो गया है। फरियादी ने कैमरों को देते युवक का वीडियो शूट कर लिया था। कमला नगर थाने में मामले की शिकायत की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। जानकारी के मुताबिक रितेश आर्य 23वीं बटालियन भदभदा का रहने वाला है। वह कैमरे किराए पर देता और घर से अपना कारोबार करता है। उसने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र रघुवंशी निवासी सतलापुरा मंडीदीप जिला रायसेन का रहने वाला है। वह अकसर उनसे किराए पर कैमरे लिया करता था। बीते दिनों उसने कैमरे लिए लेकिन तय समय से अधिक समय होने के बाद भी लौटाए नहीं। लगातार कॉल करने पर कॉल नहीं उठा रहा है। कैमरों की कीमत करीब तीन लाख रुपए है। वहीं शिकायत करने के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। थाने में कहा- यह हमारा काम नहीं रितेश के मुताबिक कमला नगर थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि आरोपी ने सीधे तौर पर अमानत में खयानत की है। थाने में जाने पर पुलिस कहती है कि कैमरों को दिलाना हमारा काम नहीं है। रितेश ने अब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। रितेश के पास आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here