Homeमध्यप्रदेशमुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ MP कांग्रेस का प्रदर्शन:पटवारी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार...

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ MP कांग्रेस का प्रदर्शन:पटवारी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देशद्रोही’ है, सिंघार ने कहा- लोकतंत्र की हत्या कर रही मोदी सरकार

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। इंदौर, इटारसी, सागर समेत कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन कर नारेबाजी कर रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा- ज्ञानेश कुमार ‘देशद्रोही’ है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- जनता के अधिकार छीन लिए गए हैं। उमंग सिंघार ने कहा- मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कार्यकर्ता ‘ज्ञानू, तेरी मैं क्यों मानूं’ और ‘केचुआ मोदी के कब्जे में’ लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here