Homeमध्यप्रदेशEX-गर्लफ्रेंड पर गोली-चलाने से पहले डॉक्टर ने देखी थी ‘दृश्यम-3’:घर लौटकर मां...

EX-गर्लफ्रेंड पर गोली-चलाने से पहले डॉक्टर ने देखी थी ‘दृश्यम-3’:घर लौटकर मां से की बात, फिर श्वेता के फ्लैट पहुंचा… फायरिंग कर दी

भोपाल में डॉक्टर एक्स गर्लफ्रेंड श्वेता ठाकुर को गोली मारकर हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी डॉक्टर नवीन रोहिला की वारदात से पहले की गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना से कुछ घंटे पहले नवीन दोस्तों के साथ ‘दृश्यम’ फिल्म देखने गया था। रात करीब 9:30 बजे घर लौटने के बाद उसने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की। इससे पहले वह अपनी मासूम भतीजी के लिए टॉय कार राजगढ़ कूरियर कर चुका था। परिवार से सामान्य बातचीत के कुछ देर बाद वह श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा और उसे गोली मार दी। नवीन मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला है। वह करीब सात साल से भोपाल में रहकर आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात श्वेता से हुई थी। दोनों करीब सात साल से रिलेशनशिप में थे। नवीन ने इसी कॉलेज से बीएचएमएस किया था और फिलहाल पीजी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। गोली श्वेता की कनपटी को छूकर निकल गई भोपाल में पीजी डॉक्टर नवीन रोहिला ने अपनी 27 वर्षीय एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर श्वेता ठाकुर पर तीन राउंड फायर किए। गोली श्वेता की कनपटी को छूकर निकल गई, जबकि बीच-बचाव में उसके कजिन अभिषेक ठाकुर को भी गोली लगी। वारदात के बाद नवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। वह भी घायल है और उसके सीने, हाथ व पेट पर छर्रे लगने जैसे घाव मिले हैं; अस्पताल में उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। रिश्ता खत्म करना चाहती थी श्वेता पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन चल रही थी। श्वेता अब नवीन से अलग होना चाहती थी। उसने दूसरे युवक के साथ शादी कर घर बसाने का फैसला कर लिया था। नवीन इस फैसले को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। वह श्वेता के दूसरे युवकों से बातचीत करने पर रोकटोक करता था और उससे हर समय लॉयल रहने की उम्मीद करता था। पुलिस के मुताबिक, नवीन के इसी व्यवहार के चलते श्वेता ने उससे रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत के दौरान बहस हुई थी। इसके बाद नवीन श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा था। वारदात से पहले सामान्य थीं नवीन की गतिविधियां नवीन के परिवार के मुताबिक, घटना से पहले तक उसकी गतिविधियां सामान्य थीं। वह दोस्तों के साथ फिल्म देखने गया था। रात करीब 9:30 बजे घर लौटने के बाद मां से वीडियो कॉल पर बात की। उसने भतीजी के लिए टॉय कार भी राजगढ़ भेजी थी। मां और भतीजी से बातचीत के दौरान ऐसा नहीं लगा कि उसके मन में कोई बड़ा फैसला चल रहा है। इसके कुछ देर बाद वह श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, वहां दोनों के बीच विवाद हुआ और नवीन ने श्वेता को गोली मार दी। घटना के बाद उसने खुद आत्महत्या करने की कोशिश भी की। सात साल के रिश्ते का खौफनाक अंत नवीन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां, भाई और भाभी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मां और भतीजी से सामान्य तरीके से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद ऐसा क्या हुआ कि नवीन ने श्वेता पर गोली चला दी। जांच में पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट और घटना से पहले की गतिविधियों को खंगाल रही है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय में हुए विवाद और श्वेता के दूसरे युवक से शादी के फैसले को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट होगा। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PG डॉक्टर ने EX-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर दागीं 3 गोलियां भोपाल में पीजी डॉक्टर ने 27 वर्षीय एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर तीन राउंड फायर कर दिए। गनीमत थी कि गोली लेडी डॉक्टर की कनपटी को छूते हुई निकल गई। वहीं, आरोपी पीजी डॉक्टर नवीन रोहिला भी घायल है। उसे सीने और पेट में चोट है। घटना मंगलवार रात गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here