Homeमध्यप्रदेशभोपाल में वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बैठकर थालियां...

भोपाल में वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बैठकर थालियां बजाई; बोले- नियुक्ति-जॉइनिंग चाहिए, वरना हटेंगे नहीं

भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है। एसडीएम लाखन सिंह चौधरी और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद वे सड़क से हट गए। अभ्यर्थियों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अभ्यर्थियों ने कहा- शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत और समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो वे दोबारा चक्काजाम करेंगे। वह इतने दिनों से नियुक्ति को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अभ्यर्थी बोले- 24 घंटे में बात नहीं हुई तो फिर जाम लगाएंगे चयनित अभ्यर्थी बलराम परमार ने बताया कि डीएसपी विकास और एसडीएम से बातचीत हुई है। अधिकारियों ने ज्ञापन लिया है। मांग ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा- कल शाम तक शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री से बातचीत नहीं हुई। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा चक्काजाम किया जाएगा। तब तक अभ्यर्थी सड़क से हटकर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। एसडीएम बोले- क्लॉज 49 का मुद्दा उठा रहे अभ्यर्थी एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी भर्ती नियम के क्लॉज 49 का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय डीएलएड की डिग्री होना जरूरी था। एसडीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों का ज्ञापन लिया गया है। उनकी बात कलेक्टर के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री, डीपीआई या शिक्षा विभाग के कमिश्नर स्तर पर बातचीत चाहते हैं। चार दिन से चल रहा था प्रदर्शन प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थी नियुक्ति और जॉइनिंग की मांग को लेकर चार दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया था। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर चक्काजाम खत्म कर दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here