Homeमध्यप्रदेशनीमच में फर्नीचर गोदाम में लगी आग:सोफा, पलंग-गद्दे और शेड जला, 6...

नीमच में फर्नीचर गोदाम में लगी आग:सोफा, पलंग-गद्दे और शेड जला, 6 करोड़ का नुकसान; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

नीमच शहर के सिंगोली रोड पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास नाकोड़ा फर्नीचर गोदाम में दोपहर करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम लपटों की चपेट में आ गया और काले धुएं का गुबार शहर में काफी दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए नीमच नगर पालिका, सीआईएसएफ (CISF) और जीरन नगर परिषद की 7 फायर ब्रिगेड गाड़ियों सहित 2 पानी के टैंकरों की मदद ली गई। एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया और संजीव मालवीय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह जला गोदाम मालिक दीपक जैन के अनुसार, जब तक आग का पता चला तब तक गोदाम का पिछला बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। गोदाम में भारी मात्रा में सोफा सेट, पलंग, अलमारियां, गद्दे, प्लाईवुड और कीमती मशीनें रखी हुई थीं। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, आग में करीब 6 करोड़ रुपए का सामान, स्टॉक और शेड जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। सीसीटीवी कैमरे भी जले आग की भीषण लपटों में गोदाम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी जलकर राख हो गए हैं, जिसके कारण आग लगने की मुख्य वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक दमकल टीमों द्वारा आग बुझाने का काम जारी था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here