Homeमध्यप्रदेशट्रैक्टर छुड़ाने बीजेपी विधायक ने दिया 10 घंटे धरना:सतना में आधी रात...

ट्रैक्टर छुड़ाने बीजेपी विधायक ने दिया 10 घंटे धरना:सतना में आधी रात तक कलेक्टर-एसपी मनाते रहे; सीएम का फोन आया, तब उठे

चित्रकूट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार एक ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गए। सोमवार को दोपहर 2 बजे से शुरू धरना रात करीब 12 बजे तक चला। इस दौरान कलेक्टर-एसपी उन्हें समझाने पहुंचे लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार सीएम हाउस से फोन आया। इस पर बात करने के बाद ही विधायक ने प्रदर्शन खत्म किया। दरअसल, मझगवां की फॉरेस्ट टीम ने एक आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त कर लिया था। आरोप था कि किसान इस ट्रैक्टर से वन भूमि पर जुताई कर रहा था। किसान ने विधायक से गुहार लगाई तो वे वन विभाग के रेंज ऑफिस पहुंच गए। जब वन अमले ने ट्रैक्टर छोड़ने में असमर्थता जाहिर की तो उन्होंने धरना शुरू कर दिया। उनके साथ कुछ ग्रामीण भी इसमें शामिल रहे। देखिए, 4 तस्वीरें… वन विभाग बोला- नियम के मुताबिक एक्शन लिया वन विभाग का तर्क था कि मामले में नियमानुसार एक्शन लिया गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही ट्रैक्टर छोड़ा जाएगा। विधायक के धरने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस आश्वासन पर विधायक ने धरना खत्म कर दिया। रेंजर ने कहा- वन भूमि पर अवैध जुताई का मामला मझगवां रेंजर रंजन सिंह परिहार ने कहा- कररिया बीट के चुनहाहार वन क्षेत्र में अवैध जुताई की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जमीन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर केस दर्ज किया गया। जुताई में इस्तेमाल बिना नंबर के ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। चित्रकूट एसडीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि ट्रैक्टर को नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना छोड़ा नहीं जा सकता। ये खबर भी पढ़ें… MLA ने कहा-चलो बाहर निकलो, वरना बदतमीजी करने लगूंगा भोपाल में मेट्रो के रूट पर कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने फिर आपत्ति उठाई है। सोमवार देर रात जब मेट्रो टीम भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान पहुंची और बेरिकेड्स लगाने शुरू किए तो विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने मेट्रो और पुलिस अफसरों से कहा कि चलो बाहर निकलो, वरना मैं बदतमीजी करने लगूंगा। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here