Homeमध्यप्रदेशटॉयलेट सीट में निकला 5 फीट लंबा कोबरा:पानी निकासी वाले गैप में...

टॉयलेट सीट में निकला 5 फीट लंबा कोबरा:पानी निकासी वाले गैप में अटका था; कड़ी मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने पकड़ा

बैतूल के सोनाघाटी में रविवार देर रात एक मकान की टॉयलेट सीट में 5 फीट लंबा विषैला कोबरा फंसा मिला। वह पानी निकासी वाले गैप में इस तरह अटका था कि बाहर नहीं निकल पा रहा था। पड़ोसी ने उसे देखा तो सर्पमित्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानी से कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना सोनाघाटी निवासी व्यापारी और आर्य समाज अध्यक्ष केके मालवीय के घर के की है। पड़ोसी सोनू रावत की नजर सांप पर पड़ी। उन्होंने सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। दो तस्वीरें देखिए… वयस्क स्पेक्टेकल्ड कोबरा था सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा के मुताबिक, पकड़ा गया सांप पूर्ण वयस्क स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) था। उन्होंने बताया कि यह विषैला सांप है और इसके डंसने की स्थिति में तत्काल इलाज जरूरी होता है। सोनाघाटी के आसपास खुला इलाका और नाला होने के कारण यहां अकसर सांप निकलते रहते हैं। परिवार के मुताबिक, घर में पहली बार इतना बड़ा कोबरा मिला है। विशाल विश्वकर्मा इससे पहले चिचोली के एक स्कूल की टॉयलेट सीट से भी कोबरा का रेस्क्यू कर चुके हैं। 2024 में महिला को टॉयलेट में छिपे कोबरा ने डंसा था बैतूल के धाराखोह में 6 अक्टूबर 2024 को शौचालय गई एक महिला को टॉयलेट में छिपे कोबरा ने डंस लिया था। अब सोनाघाटी में टॉयलेट सीट के गैप में कोबरा मिलने की घटना सामने आई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here