डबरा ग्वालियर रोड स्थित कार वाशिंग सेंटर पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार के चालक ने तेजी वा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार वाशिंग सेंटर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। वही कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। यह तो किस्मत अच्छी थी कि कार धो रहे कार धुला रहे व्यक्ति हादसे की चपेट में नहीं आए वरना कई लोगों की जान भी जा सकती थी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में बेकाबू होती दिखी कार हादसे के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज स्पीड में थी और काफी दूर से ही उसका गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया था। इसके बाद जोरदार टक्कर हुई और भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में कार चला रहे युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। स्विफ्ट में सवार था आरोपी युवक शिकायतकर्ता अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी कार धुलाई सेंटर पर स्विफ्ट कार (MP-07-AG-8842) और स्विफ्ट डिजायर कार (MP-07-ZM-3407) धुलाई के लिए खड़ी थीं। तभी पंकज शर्मा (निवासी जवाहर कॉलोनी डबरा) अपनी स्विफ्ट कार (MP-07-CC-4888) तेज और लापरवाही से चलाते हुए आया और इन दोनों कारों को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों खड़ी कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान की लिफ्ट मशीन और वैक्यूम को भी नुकसान पहुंचा। किस्मत अच्छी थी नहीं तो जान जाती हादसे में सुरक्षित बचे युवक सत्येंद्र रावत का कहना है कि कार चला रहा युवक काफी तेज गति में था। किस्मत अच्छी थी कि मैं बच गया वरना मेरी जान भी जा सकती थी। दो कार को मारी टक्कर मामले में थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि एक कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मारी है। मामला दर्ज कर लिया है। घायल का इलाज जारी है।
