Homeमध्यप्रदेशअनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM चोरी:इनमें 8 बैलेट, 16 कंट्रोल यूनिट;...

अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM चोरी:इनमें 8 बैलेट, 16 कंट्रोल यूनिट; 2 दिन पहले ही MP में 103 पदों पर हुए थे उपचुनाव

मध्य प्रदेश के अनूपपुर के पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने ईवीएम वेयरहाउस से 24 EVM चोरी हो गई हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU) शामिल हैं। ये मशीनें 2014 से स्थानीय चुनाव के लिए सुरक्षित रखी गई थीं। EVM चोरी का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत 29 सितंबर को 103 पदों पर मतदान हुआ है। इनमें 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य, 5 जिला पंचायत सदस्य और 4 पंच पद शामिल हैं। अनूपपुर में 13 में 10 पदों पर वोटिंग हुई वहीं, अनूपपुर की चार जनपद पंचायतों में 13 पंच पदों के लिए 29 सितंबर को चुनाव हुए। इनमें 10 पदों पर चुनाव हुए, जबकि 3 पद खाली रह गए। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की तीन सीटों पर एक भी नामांकन नहीं आया। इनमें बिजौरा वार्ड-3, बेंदी वार्ड-18 और गिरारी वार्ड-10 शामिल हैं। 2014 में निर्वाचन कार्यालय से जुड़े थे शिकायतकर्ता पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, कर्राटोला निवासी फूलसिंह साहू वर्तमान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीतापुर में सहायक शिक्षक हैं। 2014 में जिला कलेक्टर के आदेश पर उन्हें अनूपपुर के निर्वाचन कार्यालय में लगाया गया था। इसी दौरान पुराने तहसील कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए EVM सुरक्षित रखी गई थीं। रिकॉर्ड के मुताबिक यहां 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट थीं। मशीनों को सीलबंद करके रखा गया था। 16 मार्च को निरीक्षण में मशीनें व्यवस्थित मिली थीं शिकायत में बताया गया कि 16 मार्च 2026 को वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया था। उस समय मशीनें व्यवस्थित मिली थीं। इसके बाद भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण डिस्मेंटल करने का काम शुरू हुआ। EVM वाले कमरे की पिछली दीवार टूटी मिली। 21 सितंबर को नए स्थान पर शिफ्ट की गईं 21 सितंबर को EVM को पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में संचालित तहसील कार्यालय के भूतल स्थित कक्ष क्रमांक-6 में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद 24 से 28 सितंबर के बीच वेरिफिकेशन कराया गया। इस दौरान मशीनें गायब मिलीं। दीवार तोड़कर चोरी की आशंका शिकायत में आशंका जताई गई है कि अज्ञात व्यक्ति ने दीवार तोड़कर EVM चोरी की हैं। इसी आधार पर एसडीएम कार्यालय से FIR दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र दिया गया था। मशीनों के सीरियल नंबर शिकायत में दर्ज किए गए हैं। कांग्रेस बोली- यह जानबूझकर की गई घटना अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार चौहान ने बताया- EVM चोरी की घटना से कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ का आरोप गलत नहीं लगता। यह चोरी स्थानीय शासन-प्रशासन के इशारे पर कराए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा- इन EVM का पहले हुए चुनावों में इस्तेमाल हुआ हो, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस इस मामले में और जानकारी जुटा रही है। यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई घटना है। शिकायत के बाद केस दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया- प्रथम दृष्टया BNS की धारा 331(4) और 305(A) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सीरियल नंबर के आधार पर मशीनों के रिकॉर्ड का मिलान करेगी। मामले की जांच की जा रही है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें MP में 103 पंचायत पदों के लिए हुआ मतदान मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को 103 पदों पर मतदान हुआ। वहीं, आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग कराई गई। इस तरह कुल 104 पदों के लिए मतदान हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here