Homeमध्यप्रदेशशाजापुर कॉलेज में NSS प्री-आरडीसी शिविर के लिए चयन प्रक्रिया:स्वयंसेवकों की शारीरिक...

शाजापुर कॉलेज में NSS प्री-आरडीसी शिविर के लिए चयन प्रक्रिया:स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता, परेड कौशल और सांस्कृतिक प्रतिभा का मूल्यांकन

शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने गुरुवार को रासेयो पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (प्री-आरडीसी) के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की। इसकी शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी के मार्गदर्शन और एनएसएस प्रभारी डॉ. अर्चना वर्मा के नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता, परेड कौशल, सांस्कृतिक प्रतिभा, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया गया। डॉ. सोनू मालवीय, प्रो. अभिषेक पाटीदार, डॉ. दिनेश निगवाल और डॉ. श्वेता चौहान ने विभिन्न कौशलों का परीक्षण किया। डॉ. अर्चना वर्मा ने दस्तावेजों की जांच की। इसमें सूरज राय, सोहेल शाह, कौशल्या पुष्पद, नीलम कुशवाह, रेणुका सौराष्ट्रीय, अंजली राठौर, दीपिका पड़िहारा और लक्ष्मी केवट सहित स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ स्वयंसेवक रवि कुमार, लक्ष्मी पुष्पद और शिवम परिहार ने भी सहयोग किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here