मंडला नगर पालिका के CMO गजानन नाफड़े को शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई नगर पालिका कार्यालय में हुई। आरोप है कि CMO ने ठेकेदार के 15 लाख रुपए के बिल का भुगतान कराने के बदले 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।जबलपुर के ठेकेदार ज्ञानचंद बेन को पहले करीब 40 लाख रुपए का भुगतान हो चुका था। वहीं, करीब 15 लाख रुपए का एक और बिल भुगतान के लिए रुका हुआ था। इसी बिल को पास कराने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। पहली किस्त के तौर पर 2 लाख रुपए देना तय हुआ जानकारी के मुताबिक, 4 लाख रुपए की रिश्वत में से पहली किस्त के तौर पर 2 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। शुक्रवार को ठेकेदार रुपए लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। रुपए देते ही लोकायुक्त ने CMO को पकड़ा ठेकेदार ने जैसे ही CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने कार्रवाई के बाद CMO को नगर पालिका कार्यालय से सर्किट हाउस पहुंचाया। सर्किट हाउस में पंचनामा और कार्रवाई जारी लोकायुक्त टीम सर्किट हाउस में पंचनामा समेत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूत भी जुटा रही है।
