Homeमध्यप्रदेश8 घाटों पर 12 सुसज्जित रथ रहेंगे तैयार:हीरा मिल कुंड और केडी...

8 घाटों पर 12 सुसज्जित रथ रहेंगे तैयार:हीरा मिल कुंड और केडी पैलेस पर क्रेन से होगा विसर्जन, घाटों पर तैनात रहेंगे अफसर

नगर निगम द्वारा ​गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए छोटी प्रतिमाओं को एकत्रित करने के लिए 8 घाटों पर 12 विसर्जन रथ तैनात किए जाएंगे। इन रथों को फूलों से सजाया जाएगा। वहीं बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कालियादेह महल के पास किया जाएगा। यहां दो बड़ी क्रेन, जेसीबी से प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के एकत्रित करने के लिए निगम ने हर जोन में टीम तैनात की है। 25 और 26 सितंबर को विसर्जन कार्यक्रम के लिए सभी स्थानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। विसर्जन रथ त्रिवेणी घाट, लालपुल घाट, गऊघाट, नृसिंह घाट, हीरा मिल कुंड, टावर चौक और केडी पैलेस पर तैनात रहेंगे। यहां लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए दे सकेंगे। सभी प्रतिमा का पूजन कर विसर्जन किया जाएगा। ​महापौर मुकेश टटवाल ने बताया अस्थायी केंद्रों पर निर्माल्य और प्रतिमाएं अलग रखी जाएंगी। निगम के विशेष निर्माल्य वाहन इन्हें प्रतिदिन सुरक्षित स्थानों और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाएंगे। हीरा मिल कुंड में नहीं होगा बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन
महापौर ने बताया कम बारिश होने के कारण हीरा मिल कुंड में मात्र 5-6 फीट पानी ही है। इस कारण यहां बड़ी गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। भक्त यहां छोटी प्रतिमाएं विसर्जित कर सकेंगे। बड़ी प्रतिमाओं को यहां एकत्रित कर विसर्जन रथ के माध्यम से केडी पैलेस कुंड तक ले जाया जाएगा। शाम 6 बजे से चामुंडा चौराहे नहीं जा सकेंगे वाहन विसर्जन और झांकियों को लेकर यातायात में बदलाव किया है। झांकियां शाम 8 बजे से चामुंडा चौराहे पर एकत्र होने लगेगी। 10 बजे जुलूस रवाना होगा।
फ्रीगंज के वाहन : ग्रांड होटल से चामुंडा चौराहे या देवासगेट/इंदौरगेट जाने वाले ट्रैफिक को हनुमानदास पेट्रोल पंप से देवासगेट होकर भेजा जाएगा।
चौपहिया व ऑटो-रिक्शा : कोयला फाटक से आने वाले चौपहिया, ऑटो हीरा मिल कुंड, पाटीदार ब्रिज होते हुए देवास रोड डायवर्ट किए जाएंगे।
आगर-तराना यात्री बसें : आगर व तराना की बसें देवासगेट बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें मंडी चौराहे पर ही सवारियां उतारना होगी।
भारी वाहन व चौपहिया (आगर रोड हेतु) : हरिफाटक से चामुंडा माता होकर आगर रोड जाने वाले दोपहिया वाहनों को छोड़कर शेष वाहनों को शांति पैलेस, इंजीनियरिंग कॉलेज और पांड्याखेड़ी होकर मंडी चौराहे भेजा जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here