Homeमध्यप्रदेशट्रक ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को टक्कर मारी:इटारसी में टीचर...

ट्रक ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को टक्कर मारी:इटारसी में टीचर की मौत; एग्रीकल्चर कॉलेज प्रोफेसर नर्मदापुरम रेफर

इटारसी स्थित ओवरब्रिज सर्किल पर बुधवार शाम साढ़े 6 बजे ट्रक ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय नेहा नर्मदापुरम में एक प्राइवेट टीचर थीं। वे बस स्टैंड पर उतरीं, जहां से उनकी छोटी बहन सुनीता (30 वर्ष), जो एग्रीकल्चर कॉलेज में प्रोफेसर हैं, उन्हें स्कूटी से लेने पहुंची थीं। ओवरब्रिज के पास साइड लेते वक्त पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें उड़ा दिया। पैर में चोट लगाने से और ज्यादा खून बहने की वजह से गंभीर रूप से घायल नेहा ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बहन की हालत गंभीर, ड्राइवर की तलाश हादसे में स्कूटी चला रही सुनीता के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here