15 सितंबर को ₹2 हजार से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% MDR लगाने की घोषणा हुई। पूरे देश में व्यापारी इसका विरोध करने लगे। आज 23 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई बाजारों में व्यापारी UPI स्कैनर पर काला कपड़ा बांधकर ‘नो-UPI डे’ मना रहे हैं। आज बाजार जाएंगे तो पेमेंट कैसे करेंगे, कैश की तरफ शिफ्ट हुए तो असर कितना पड़ेगा, और यह विरोध सिर्फ आज तक है या आगे भी चलेगा; जानेंगे मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर में… सवाल 1: आज बाजार जाएंगे तो UPI से पेमेंट कर पाएंगे या नहीं? जवाब- यह कोई सरकारी आदेश नहीं है, व्यापारिक संगठनों का सांकेतिक विरोध है। सवाल 2: आज UPI नहीं चला तो ₹2,000 से ज्यादा की खरीदारी कैसे करेंगे? जवाब- कैश, डेबिट-क्रेडिट कार्ड या दुकान पर मौजूद कोई और माध्यम इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कैश निकालना पड़े तो ATM का शुल्क भी लग सकता है… सवाल 3: अगर आज UPI की जगह कैश चला तो प्रदेश में इसका क्या असर पड़ेगा? जवाब- यह इस पर निर्भर करेगा कि UPI की कितनी खरीदारी आज कैश में बदलती है। सवाल 4: क्या दुकानदार ग्राहक से MDR के नाम पर अलग से पैसा मांग सकता है? जवाब- नहीं। MDR दुकानदार की अपनी लागत है, ग्राहक से अलग से वसूलने वाला चार्ज नहीं। सवाल 5: नो-UPI डे के बाद क्या बदलेगा, या यह सिर्फ एक दिन का विरोध है? जवाब- आज का विरोध एक दिन का सांकेतिक कदम है, लेकिन इसका असर आगे भी बढ़ सकता है। टाइमिंग भी अहम है- ये एक्सप्लेनर भी पढ़िए… अब तक मुफ्त UPI का खर्च कौन उठाता था, नए चार्ज से कितने पैसे जुटेंगे, किसे-कितना फायदा मिलेगा 15 अक्टूबर 2026 से UPI पर नया चार्ज लगने जा रहा है। 2,000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर दुकानदारों को 0.4% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR देना होगा। सरकार का कहना है कि ग्राहक की जेब से एक रुपया भी नहीं कटेगा…पूरा एक्सप्लेनर पढ़िए।
