Homeमध्यप्रदेशरीवा में ठेलों-गुमटियों से शराब बिक्री के वीडियो:ठेले के अंदर रखी मिली...

रीवा में ठेलों-गुमटियों से शराब बिक्री के वीडियो:ठेले के अंदर रखी मिली बोतलें, सागर में 36 मौतों के बाद आबकारी निगरानी पर सवाल

रीवा में शराब की अवैध बिक्री को लेकर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सागर में जहरीली शराब से 36 लोगों की मौत के बाद भी रीवा में ठेलों और गुमटियों से शराब बेचने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो सोमवार और मंगलवार के बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ जगहों पर लोग ठेलों और छोटी गुमटियों में शराब बेचते दिखाई दे रहे हैं। शहर के कई इलाकों में शिकायत रीवा शहर के चोरहटा, मैदानी और करहिया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मनगवां, सिरमौर, सोहागी, बैकुंठपुर, रायपुर करचुलियान और नौबस्ता सहित कई इलाकों से भी ऐसी शिकायतें मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर ऐसे ठिकानों से शराब बेची जा रही है, जहां शराब बिक्री की कोई अधिकृत व्यवस्था नहीं है। शराब की पैकिंग पर भी सवाल सामने आए वीडियो में कुछ ठेलों और गुमटियों में शराब रखकर बेचते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। कुछ मामलों में शराब के डुप्लीकेट या मिलावटी होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी का कहना है कि सागर में जहरीली शराब से 36 लोगों की मौत के बाद भी रीवा में अवैध और संदिग्ध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पाई है। उनका कहना है कि ठेलों और गुमटियों से शराब बिक्री के वीडियो सामने आना आबकारी विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि विभाग को केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर शराब की सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जांच करनी चाहिए। डुप्लीकेट या मिलावटी शराब की आशंका वाले मामलों में नमूने लेकर जांच कराई जानी चाहिए, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके। आबकारी विभाग कराएगा जांच जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की शिकायतों और सामने आए वीडियो की जांच कराई जाएगी। बिना अनुमति शराब बेचने या डुप्लीकेट अथवा मिलावटी शराब की शिकायत वाले स्थानों पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच में यह भी सामने आना है कि इन ठिकानों तक शराब पहुंचाने का जरिया क्या है और वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई क्या रहती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here