Homeमध्यप्रदेशभोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या:पीछे बैठे दोस्त...

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या:पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर की फायरिंग; मछली पकड़ने जा रहे थे तीनों

भोपाल में रविवार सुबह चलती बाइक पर युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बाइक पर पीछे बैठा था। उसने पिस्टल निकालकर बीच में बैठे दोस्त के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय इखलास उर्फ ताशी के रूप में की गई है। वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी था। पेंटरी का काम करता था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की तलाश शुरू कर दी है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मछली पकड़ने जा रहे थे तीनों दोस्त पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह ताशी अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ बाइक से मछली पकड़ने जा रहा था। बाइक तीसरा साथी चला रहा था। ताशी बीच में बैठा था, जबकि अलीम पीछे बैठा था। इस दौरान अलीम ने पिस्टल निकाली और ताशी पर फायरिंग कर दी। ताशी की हत्या करने के बाद अलीम ने बाइक चला रहे युवक को भी पिस्टल दिखाकर धमकाया। आरोपी उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर सिंधी कॉलोनी तक ले गया। सिंधी कॉलोनी पहुंचने के बाद अलीम फरार हो गया। आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद बाइक चला रहा युवक वापस घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से शव बरामद किया सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस के साथ सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉच्यूरी भेज दिया। 15 दिन पहले महिला को लेकर हुआ था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान ताशी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। बाद में दोनों ने आपसी समझाइश से विवाद खत्म कर लिया था। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका पुलिस ने बताया- हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आशंका है कि समझौते के बावजूद अलीम के मन में इस विवाद को लेकर रंजिश बनी रही। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में दंपती के सिर में गोली मारकर हत्या भोपाल के ऐशबाग के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कुछ दूरी से फायरिंग की। दोनों के सिर में गोली लगी, जबकि महिला की कमर के पास भी एक गोली धंसी मिली। शुक्रवार रात बंद कमरे से दोनों के शव खून से सने बरामद हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here