Homeमध्यप्रदेशफिजिकल रिलेशन बनाने 10 महीने किया परेशान, गर्लफ्रेंड से पिटवाया:इंस्टाग्राम पर दोस्ती...

फिजिकल रिलेशन बनाने 10 महीने किया परेशान, गर्लफ्रेंड से पिटवाया:इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर रची साजिश; आरोपी गिरफ्तार, FIR के बावजूद 4 सहेलियों को छोड़ा

सतना में कॉलेज छात्रा को फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए आरोपी ने 10 महीने तक परेशान किया। वह फिर भी नहीं मानी तो अपनी गर्लफ्रेंड को उसे सबक सिखाने के लिए उकसाया। गर्लफेंड ने छात्रा को घूमने के बहाने बुलाया और सुनसान इलाके में लेकर पहुंची। फिर तीन सहेलियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। गाली-गलौज की। बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और छात्रा से माफी मंगवाई। कोलगवां पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी श्रवण सेन (19) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड समेत 4 महिला आरोपियों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। छात्रा के साथ मारपीट 6 अगस्त को की गई थी। इसका वीडियो 11 सितंबर को सामने आया। जिसके बाद कोलगवां पुलिस ने 12 सितंबर को केस दर्ज कर जांच में लिया था। देखिए, मारपीट की 4 तस्वीरें… महिला आरोपियों पर धाराएं बढ़ाईं पुलिस ने FIR में श्रवण पर महिला की लज्जा भंग करने, यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने, अश्लील टिप्पणी करने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं, चारों महिला आरोपियों पर दर्ज केस में धाराएं बढ़ाई हैं। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रवण एकेएस यूनिवर्सिटी में पढ़ता है जबकि आरोपी छात्राओं में से दो शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पीड़िता की सहपाठी हैं। दो अन्य आरोपी छात्राएं सरकारी डिग्री कॉलेज की हैं। श्रवण पिछले करीब 10 महीने से कॉलेज छात्रा पर यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इंस्टाग्राम ग्रुप से संपर्क में आए थे पुलिस ने बताया कि शहर के कॉलेज छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप इंस्टाग्राम पर बना था। इसका नाम जीसी ग्रुप था। आरोपी चार छात्राओं में से एक इसकी एडमिन थी। इसी ग्रुप के जरिए पीड़िता की पहचान उसकी सहेलियों ने श्रवण सेन से कराई थी। जब वह पीड़िता को पर्सनल मैसेज भेजने लगा तो उसने बात करना बंद कर दिया। श्रवण इससे चिढ़ गया था और युवती को सबक सिखाना चाहता था। वारदात के 38 दिन बाद थाने पहुंचा मामला पीड़िता सतना में रिश्तेदार के यहां रहकर इंजीनियरिंग पढ़ रही है। उसने पढ़ाई छूटने के डर से परिजन को मारपीट के बारे में कुछ नहीं बताया। वारदात का वीडियो रिश्तेदार के पास पहुंचा तो मामला खुला। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 4 सहेलियों ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा, VIDEO सतना में कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर पीटने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एक छात्र के साथ रिलेशन बनाने से इनकार किया था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here