Homeमध्यप्रदेशभोपाल में नोटों की गड्डी लेते पूर्व रेलकर्मी का VIDEO:गोमांस तस्कर बताकर...

भोपाल में नोटों की गड्डी लेते पूर्व रेलकर्मी का VIDEO:गोमांस तस्कर बताकर 3 लाख में डील, कहा- सिर्फ डेढ़ लाख मिले; ड्रग्स-हथियार जब्त

भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने शनिवार को रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को निशातपुरा पुलिस ने पैसे लेते गिरफ्तार किया है। राजेश तिवारी पर ब्लैकमेल करने और गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। असलम चमड़ा के करीबी से डील और पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, राजेश तिवारी के पास से लगभग 2 ग्राम MD और गैर-कानूनी हथियार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा राजेश के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त किया है। कई संदिग्ध दस्तावेज और वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक राजेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई असलम चमड़ा के करीबी शाहजेब खान उर्फ जिब्बी की शिकायत पर की गई है। राजेश तिवारी मछली गैंग और असलम चमड़ा के बीफ स्मगलिंग गैंग का पर्दाफाश करने का भी दावा करता था। पैसे लेने और डील करने से जुड़ी तस्वीरें देखिए शाहजेब ने दिया था शिकायती आवेदन जानकारी के मुताबिक शाहजेब खान उर्फ जिब्बी असलम चमड़ा का करीबी है। जहांगीराबाद में रहता है। राजेश तिवारी लगातार शाहजेब खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा था। अपने वीडियो में उन्हें गो मांस तस्करी से लेकर भू-माफिया तक बताता था। 26 फरवरी को शाहजेब ने निशातपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि राजेश ने उसे बदनाम न करने के बदले तीन लाख रुपए मांगे थे। इसके बाद जिब्बी ने उसे तय रकम देने के लिए निशातपुरा इलाके में बुलाया, जहां पुलिस ने राजेश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में क्या-क्या है ?
राजेश की गिरफ्तारी के बाद वीडियो सामने आया है। इसमें राजेश तिवारी और जिब्बी बात करते नजर आ रहे हैं। राजेश कह रहा है कि यह क्या कर रहा है तू जिब्बी। पूरा आज ही कर देता तो अच्छा होता। जिब्बी जवाब देते हैं कि मैं क्या बताउं पेमेंट का चेक क्लीयर नहीं हो रहा, नहीं तो आज ही पूरा कर देता। जिब्बी पूछते हैं कि आपके पास कुल कितना पैसा पहुंच गया। राजेश कहता है कि डेढ़ लाख रुपए हो गए हैं। इसी के साथ जिब्बी एक अखबार में लिप्टा नोटों की गड्‌डी राजेश को देते हैं। कहते हैं कि इसे गिन लो। इसके बाद राजेश बकायदा गिनने के बाद बताते हैं कि यह पचास हजार रुपए हैं। कुल डेढ़ हो गए। राजेश ने अखबार में लिपटा हुआ नोटों का बंडल ले लिया
एक अन्य वीडियो में जिब्बी एक स्कूटी की डिक्की से अखबार में लिप्टी नोटों की गड्‌डी निकालकर राजेश तिवारी को देते हैं। राजेश कहते हैं आज तुमने माहौल बना दिया। जिब्बी कहतें हैं कि आप ही के काम में लगा था भाई साहब। मैंने कैसे दिया है यह पेमेंट मैं ही जानता हूं। इसके बाद राजेश कहते हैं कि छोड़ो तुम्हारे लिए यह कुछ भी नहीं है। तुम चाहो तो एक ही झटके में यह दे सकते हो, लेकिन तुम पता नहीं क्यों नहीं दे रहे हो। जिब्बी कहतें हैं आप हाथ मार लो, यह बड़ी जिम्मेदारी है। रकम को किसी तक पहुंचाना। एक बार गिन लो। रेप और हत्या की कोशिश के केस भी दर्ज किए गए
राजेश तिवारी पर रेलवे में नौकरी करते समय एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया गया है। वह खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बताता है। अक्सर अलग-अलग अमीर लोगों के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट करता रहता है। तिरंगा लहराकर चर्चा में आया था राजेश तिवारी अगस्त 2025 में मछली गैंग के खिलाफ प्रशासन के बुल्डोजर एक्शन के दौरान राजेश तिवारी चर्चा में आया था। मछली परिवार की एक आलीशान कोठी को प्रशासन ने अवैध बताकर तोड़ा था। तब राजेश इस कार्रवाई के समर्थन में तिरंगे के साथ मौजूद थे। तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि मछली गैंग ने उन्हें प्रताड़ित किया है। अपहरण कर मारा और पीटा लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस ने उनके आरोपों की जांच कराई थी। हालांकि जांच में उनके आरोपों के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले थे। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में मांस के पैकेट से भरा ट्रक पकड़ाया भोपाल में बुधवार रात करीब 12 बजे मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सामने एक ट्रक हिंदू संगठन के लोगों पकड़ा है। ट्रक की तलाशी में भारी संख्या में मांस के पैकेट मिले हैं। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पैकेटों में गोमांस है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here