Homeमध्यप्रदेशबाइक से गिरे देवर-भाभी और 2 बच्चे, ट्रक ने कुचला:मुरैना में एक...

बाइक से गिरे देवर-भाभी और 2 बच्चे, ट्रक ने कुचला:मुरैना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; रिक्शे से टकराया था वाहन

मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के पास दर्दनाक हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चों की मौत हो गई। चारों की मौके पर ही मौत हुई। नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी के अनुसार, बाइक सवार ग्वालियर की तरफ से आ रहे थे। रास्ते में कचड़ा ढोने वाला एक रिक्शा खड़ा था। बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद देवर-भाभी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सभी किसी ट्रक की चपेट में आ गए होंगे। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को एकत्रित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। हादसे में इनकी जान गई सूरज कुशवाह पुत्र दीवान कुशवाहा, उम्र 18 साल, निवासी बासी (देवर)
नीरज कुशवाह पत्नी अजय कुशवाहा, उम्र 20 साल, निवासी भोना का पूरा लोहगढ़ (भाभी)
श्रीकांत कुशवाह पुत्र श्रीचंद्र कुशवाह, उम्र 10 साल (नीरज का भाई)
राजकुमारी पुत्री बलबीर कुशवाह, उम्र 8 साल (नीरज की भतीजी)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here