Homeमध्यप्रदेशMP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:धीरेंद्र शास्त्री करेंगे शादी, कहा- जल्दी देंगे खुशखबरी,...

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:धीरेंद्र शास्त्री करेंगे शादी, कहा- जल्दी देंगे खुशखबरी, महिला कैदी ने चूड़ियां पीसकर खाईं; संघ पदाधिकारी पर हमला

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. सरकारी नौकरी का मौका… 728 फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। वन विभाग ने 728 फॉरेस्ट गार्ड पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि लिखित परीक्षा 7 अप्रैल को प्रस्तावित है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 62 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा शामिल होगी। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 2. दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, गृह मंत्री शाह से अहम मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और केंद्र से मिलने वाले सहयोग जैसे विषय बैठक में शामिल रहे। सीएम ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय किया है। इस दौरे को आगामी योजनाओं और राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 3. उज्जैन में चोरी का विरोध करना पड़ा भारी… RSS पदाधिकारी पर हमला उज्जैन में घर में घुसे बदमाशों का विरोध करना एक RSS पदाधिकारी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें चेन्नई ले जाया जाएगा। परिवार ने एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 4. ग्वालियर में टेंट गोदाम में भीषण आग… 50 लाख का नुकसान ग्वालियर में एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 7 दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में गोदाम का सामान, एक लोडिंग वाहन और बाइक जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर 5. होली पर बदलेगा मौसम… MP में मावठा गिरने के आसार मध्यप्रदेश में होली के दौरान मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नए वेदर सिस्टम के असर से कई जिलों में मावठा गिरने की संभावना है। चक्रवात और ट्रफ लाइन सक्रिय होने से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 6. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे शादी… मां से कहा- लड़की देखना शुरू करो बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विवाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं और खुशखबरी देंगे। शास्त्री ने अपनी मां से लड़की देखने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह गुरु आज्ञा और माता की पसंद से होगा। उनके इस बयान के बाद भक्तों और समर्थकों में चर्चा तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर 7. कूनो में 9 नए चीते… कुनबा बढ़कर 48 हुआ नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से 9 नए चीते कूनो नेशनल पार्क पहुंचे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे चीतों की जेनेटिक विविधता मजबूत होगी। नए चीतों के आने से देश में कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। वन विभाग ने निगरानी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. नगर निगम में 47 अनुकंपा नियुक्तियां… 500 कर्मियों का वेतन बढ़ा जबलपुर नगर निगम में एक दिन में 47 अनुकंपा नियुक्तियां दी गईं। इसके साथ ही 500 संविदा कर्मचारियों का वेतन 9 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए तक कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने इसे कर्मचारी हित में बड़ा फैसला बताया है। कर्मचारियों में फैसले को लेकर संतोष देखा गया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. बैतूल जेल में महिला कैदी ने चूड़ियां पीसकर खाईं… भोपाल रेफर बैतूल जेल में बंद एक महिला कैदी ने चूड़ियां पीसकर खा लीं। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया गया। महिला अपने पति की हत्या के आरोप में पिछले ढाई महीने से जेल में बंद है। जेलर के मुताबिक पछतावे में उसने यह कदम उठाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. इंदौर में कल टेपा और हास्य कवि सम्मेलन, टेपाश्री की उपाधि देकर करेंगे सम्मानित इंदौर के मल्हारगंज स्थित नेमीनाथ चौराहे पर 1 मार्च को ‘श्री एक पहल’ द्वारा टेपा व हास्य कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, पुष्यमित्र भार्गव सहित कई हस्तियों को ‘टेपाश्री’ उपाधि देकर टाट की शॉल, झाड़ू की टोपी और सब्जियों की माला से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे, संचालन सत्येन वर्मा करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here