Homeमध्यप्रदेशबॉयफ्रेंड कहता था-पहली और आखिरी गलती समझकर माफ कर दो:युवती बोली-वो मंदिर...

बॉयफ्रेंड कहता था-पहली और आखिरी गलती समझकर माफ कर दो:युवती बोली-वो मंदिर में सेवादार; शादी का कहा तो चाकू दिखाकर धमकाया, करंट लगाया

बस, जान मेरा साथ कभी मत छोड़ना…अपने अशोक को सिर्फ एक बार माफ तो कर ही सकती हो। मां-बाप और भगवान भी एक गलती माफ कर देते हैं…आप भी इसे मेरी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती समझ कर माफ कर दो…. यह मैसेज अशोक के हैं….मुझे भरोसा था कि वह मुझसे शादी करेगा। मैंने जिद की तो उसने बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं करंट तक लगाया। चाकू दिखाकर धमकाया, अब तो पहचानने से ही इनकार कर रहा है। यह आरोप है गुना की 27 वर्षीय युवती का। प्यार में प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अब कैंट थाना पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने जोगी मोहल्ला, पुरानी छावनी निवासी अशोक रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और मारपीट का है। पुलिस ने 31 अगस्त को अपराध क्रमांक 746/26 के तहत बीएनएस की धारा 69 और 115(2) में एफआईआर दर्ज की थी। इसके दो दिन बाद 2 सितंबर को आरोपी अशोक रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 2017 में पहचान, 2021 में शादी का भरोसा देने का आरोप युवती ने पुलिस को बताया कि साल-2017 में वह गुना में कम्प्यूटर सीखने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान अशोक रजक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और परिचय बढ़ गया। युवती का आरोप है कि साल 2021 में अशोक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और गुलाबगंज स्थित किराए के कमरे पर ले गया। वहां उसने उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर अशोक ने शादी करने का भरोसा दिया। युवती के मुताबिक इसके बाद उसी कमरे में 2-3 बार और संबंध बनाए गए। इसके बाद भी अशोक उसे गुना में अलग-अलग जगहों पर बुलाता रहा और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि वह लगातार उससे शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन अशोक हर बार जल्द शादी करने की बात कहकर उसे टालता रहा। 6 मई को इंदौर ले गया, विजय नगर में कमरा लेकर रखा युवती के अनुसार 6 मई 2026 को अशोक उसे गुना से इंदौर ले गया। उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इंदौर के विजय नगर में उसने एक कमरा किराए पर लिया और युवती को वहां रखा। युवती का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि अशोक पहले से शादीशुदा है। इस पर उसने उससे सवाल किया तो अशोक ने कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक ले रहा है और तलाक होने के बाद उससे शादी कर लेगा। युवती के मुताबिक इसके बाद भी शादी नहीं हुई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो विवाद शुरू हो गया। 13 अगस्त को करंट लगाने और चाकू दिखाने का आरोप युवती ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को इंदौर में अशोक ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने पानी गर्म करने वाली रॉड से उसे करंट लगाया और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद युवती इंदौर से गुना लौट आई। उसने परिवार को पूरी घटना बताई और 16 अगस्त को पुलिस में आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच और युवती के बयान लेने के बाद 31 अगस्त को एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 2 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। टेकरी ट्रस्ट ने भी कार्रवाई की बात कही इस मामले में आरोपी हनुमान टेकरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। युवती के मुताबिक आरोपी हनुमान टेकरी पर सेवाएं देने वाले युवकों की तरह निर्धारित पोशाक में नजर आता था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद हनुमान टेकरी ट्रस्ट ने भी कार्रवाई की बात कही है। हनुमान टेकरी ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने कहा-जानकारी लगी है कि टेकरी पर सेवाएं देने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगे हैं। उस पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति अगर ऐसे कृत्यों में लिप्त पाया जाता है या उस पर आरोप लगते हैं, तो उसे टेकरी से पृथक किया जाएगा। पीड़िता ने अन्य युवतियों से बातचीत का भी दावा किया युवती ने पुलिस को दी जानकारी में यह भी आरोप लगाया है कि उसे बाद में अशोक की कई अन्य युवतियों से बातचीत और फोटो के बारे में पता चला। उसका दावा है कि उसने एक युवती की आईडी और पासवर्ड के जरिए बातचीत भी देखी थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच में होना बाकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा कैंट थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर 31 अगस्त को दर्ज हुई और 2 सितंबर को आरोपी अशोक रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई बोले-कोर्ट ने जेल भेज दिया है कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि युवती की शिकायत पर अशोक रजक के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here