Homeदेशबिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतरे:दिल्ली रूट की...

बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतरे:दिल्ली रूट की जगह सासाराम लाइन पर गई, कई ट्रेनें लेट; स्टेशन मास्टर सस्पेंड

बिहार के आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इंजन, SLR और H-1 बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि, रेलवे का कहना है कि एक बोगी का एक पहिया पटरी से उतरा। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के करीब साढ़े 3 घंटे बाद महानंदा एक्सप्रेस को रवाना किया गया। डिरेल हुई बोगियों की मरम्मत का काम जारी है। इस मामले में आरा स्टेशन के मैनेजर एनके राय को सस्पेंड कर दिया गया है। महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित हुआ। वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर, उधना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट हैं। दिल्ली की जगह सासाराम लाइन पर गई ट्रेन जानकारी के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना होना था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी और स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप लाइन में डिरेल हो गई। इंजन के साथ एसएलआर और एच-1 कोच के पटरी से उतरने के बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि रेलवे की ओर महानंदा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… रेड सिग्नल पर गाड़ी आगे बढ़ीः सस्पेंड स्टेशन मास्टर सस्पेंड होने से पहले आरा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एनके राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि घटना सुबह 4:20 बजे हुई, मैं साढ़े 4 बजे स्टेशन पहुंचा। हादसे के बाद हमने डिरेल हुई बोगी के यात्रियों को उतारा। जो जरूरी कार्रवाई होती है, वो की गई। मुझे ADRM ने सस्पेंड कर दिया है। सीनियर का ऑर्डर फॉलो करेंगे, लेकिन मेरी कोई गलती नहीं थी। करीब 3 घंटे में बोगियों को ट्रैक पर चढ़ाया गया रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच में जुटी है। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे की ओर से परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
DRM मौके पर पहुंचे दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार आरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। उनके साथ दानापुर रेल मंडल के वरीय रेल इंजीनियरिंग अधिकारी भी पहुंचे हैं। घटना में कोई जान माल की हानि नहीं हुई है, जैक से चक्की को पटरी पर चढ़ाया जा रहा है, एक घंटे में अपलाइन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। – सरस्वती चंद्र मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here