Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस का दावा- रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं में होड़:कई बार क्रेश हुई...

कांग्रेस का दावा- रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं में होड़:कई बार क्रेश हुई रजिस्ट्रेशन की साइड, परमिशन नहीं दी तो रोड पर होगा कार्यक्रम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में होना था, लेकिन परमिशन नहीं मिलने के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा। अब रीजनल पार्क के सामने मैदान में कार्यक्रम कराने की तैयारी है। हालांकि, इस मैदान की अनुमति भी अभी कांग्रेस को नहीं मिली है। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए क्यूआर कोड जारी कर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने दावा किया कि शुक्रवार रात तक 35 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द यह आंकड़ा 50 हजार पार होने की उम्मीद है। वानखेड़े बोले- रजिस्ट्रेशन के लिए साइट कई बार क्रैश हुई वानखेड़े ने दावा किया कि बड़ी संख्या में छात्र रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबसाइट कई बार क्रैश भी हुई। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदौर जिले में छात्रों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों में राहुल गांधी को सुनने और उनसे संवाद करने को लेकर उत्साह है। आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। जगह बदलना मजबूरी, परमिशन नहीं मिली तो सड़क पर करेंगे कार्यक्रम वानखेड़े ने कहा कि पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम होना था, लेकिन परमिशन नहीं मिलने के कारण जगह बदलना पड़ी। अब रीजनल पार्क के सामने मैदान के लिए आईडीए और जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियां कर रही है। सरकार और प्रशासन सहयोग करेंगे तो कार्यक्रम मैदान में होगा, अन्यथा सड़क पर कार्यक्रम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस की मांग है कि रीजनल पार्क के सामने मैदान में कार्यक्रम की अनुमति दी जाए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here