राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए मध्यप्रदेश के 33 शिक्षकों का चयन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी सूची में प्राथमिक श्रेणी के 18 और माध्यमिक श्रेणी के 15 शिक्षक शामिल हैं। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार जिला स्तरीय चयन समितियों की अनुशंसा के बाद चयनित शिक्षकों का राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण कराया गया। इसके बाद शिक्षकों का चयन किया गया है। 4 सितंबर शाम तक भोपाल पहुंचना होगा संचालनालय ने चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर की शाम 5 बजे तक होटल प्लेजर इन एक्सप्रेस, एमपी नगर जोन-1, भोपाल में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आवास, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए संबंधित शिक्षक अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
