Homeमध्यप्रदेशसड़क नहीं मिली तो बीमार बच्चे को पोटली में बांधा:रीवा में 3...

सड़क नहीं मिली तो बीमार बच्चे को पोटली में बांधा:रीवा में 3 KM पैदल चले परिजन; कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

रीवा में विकास और सड़क व्यवस्था के दावों के बीच जवा जनपद क्षेत्र से ग्रामीणों की मजबूरी का वीडियो सामने आया है। यहां लगातार बारिश के बाद मिनी बाणसागर नहर का एक हिस्सा सड़क में समा गया, जिससे जवा तहसील की ग्राम पंचायत कोनीकलां के पौखरी टोला का संपर्क प्रभावित हो गया। हालात ऐसे हैं कि गांव में किसी की तबीयत बिगड़ने पर वाहन पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बारिश के कारण रास्ता खराब होने से ग्रामीणों को मरीजों को मुख्य सड़क तक पैदल ले जाना पड़ रहा है। बीमार बच्चे को कपड़े में बांधकर कंधे पर उठाया मुश्किल उस वक्त और बढ़ गई, जब पौखरी टोला निवासी मिथलेश केवट के 12 वर्षीय भाई गुड्डु केवट की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को अस्पताल ले जाना था, लेकिन खराब और पानी से प्रभावित रास्ते के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। मजबूर परिजनों ने बच्चे को कपड़े की पोटली में बांधा, कंधे पर उठाया और करीब 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। इसके बाद बच्चे को बाइक से अस्पताल ले जाया गया। VIDEO में दिखी ग्रामीणों की मजबूरी सामने आए वीडियो में परिजन बीमार बच्चे को कपड़े में बांधकर कंधे पर उठाए हुए खराब रास्ते और पानी के बीच पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रास्ते की स्थिति भी साफ नजर आ रही है। इस दृश्य ने बारिश के दौरान गांव की सड़क और संपर्क व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश में हर साल खराब हो जाता है रास्ता ग्रामीण सुनील साहू ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव के रास्ते की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। नहर के पास सड़क का हिस्सा पानी में समा जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित है। किसी की तबीयत खराब होने पर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से बीमार बच्चे को परिजनों ने कपड़े में बांधकर करीब 2 से 3 किलोमीटर पैदल पहुंचाया। 6-7 हजार आबादी, फिर भी कई टोले प्रभावित सुनील के मुताबिक, कोनीकलां ग्राम पंचायत की आबादी करीब 6 से 7 हजार है, लेकिन बारिश के दौरान पंचायत के कई टोले पानी से घिर जाते हैं। मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क और नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। हर साल बारिश में कट जाता है संपर्क ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक दिन की नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में कई टोले मुख्य मार्ग से कटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस और दूसरे वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में मरीजों को पैदल या दोपहिया वाहन से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क और नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारियों से बारिश के कारण प्रभावित संपर्क मार्ग को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here