Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री ने किसे कहा आसुरी शक्तियां:फिर मार्केट में आया सिंधिया का पुराना...

मुख्यमंत्री ने किसे कहा आसुरी शक्तियां:फिर मार्केट में आया सिंधिया का पुराना डायलॉग; कांग्रेस लाई विजयवर्गीय का मिठाई खाते हुए वीडियो

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। महंगाई पर सिंधिया का बयान फिर चर्चा में
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। चौक-चौराहों पर लोगों को शक्कर बांटी गई और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इधर, महंगाई के खिलाफ बने इस माहौल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक पुराना वीडियो फिर चर्चा में आ गया है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं- खा गए शक्कर, पी गए तेल… यही है भाजपा का असली खेल। यह वीडियो उस दौर का है, जब सिंधिया कांग्रेस में थे। अब जब एक बार फिर महंगाई लोगों की परेशानी बनी हुई है, तो कांग्रेस ने सिंधिया के इसी पुराने बयान को भाजपा पर तंज कसने का हथियार बना लिया है। साथ ही, महाराज को भी महंगाई से परेशानी की उनकी पुरानी यादें ताजा कर दी है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में यही नारा फिर गूंजा- खा गए शक्कर, पी गए तेल… यही है भाजपा का असली खेल। यानी कांग्रेस ने महंगाई के बहाने भाजपा को घेरा तो पुराने सिंधिया को भी मैदान में उतार दिया। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस की पुरानी फाइल इस बार खूब काम आ गई। कांग्रेस लाई विजयवर्गीय का पुराना वीडियो
महंगी शक्कर को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था- मैं तो कहता हूं, खूब महंगी हो जाए। मैं तो खाता ही नहीं। मंत्री का ये बयान आया तो कांग्रेस भी अपने ‘रिसर्च मोड’ में आ गई। कांग्रेस विजयवर्गीय का एक पुराना वीडियो ढूंढ लाई, जिसमें वे मिठाई खाते और खिलाते नजर आ रहे हैं। विजयवर्गीय ने विधायक रमेश मेंदौला को लेकर भी कहा था कि ये भी शक्कर नहीं खाते। लेकिन वीडियो में मेंदौला भी मिठाई खाते और विजयवर्गीय को खिलाते दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में तो विजयवर्गीय जलेबी का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। अब कांग्रेस इन पुराने वीडियो को विजयवर्गीय के ‘मैं शक्कर नहीं खाता’ वाले बयान के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रही है। साथ ही तंज कस रही है कि कैलाश का झूठ पकड़ा गया। सीएम यादव ने किसे कहा आसुरी शक्तियां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- आज समाज के अंदर बहुत सारी चुनौतियां भी हैं। बहुत सारे अंतर्विरोध भी है। तमाम प्रकार की आसुरी शक्तियां भी हैं, जो हमारे मार्ग पर पग-पग पर कठिनाइयां उत्पन्न कर रही हैं। सीएम के इतना कहते ही सियासी गलियारों में चर्चा छिड़ गई कि आखिर ये आसुरी शक्तियां कौन हैं? सीएम का इशारा किस तरफ है? अब मुख्यमंत्री के इस बयान की अपने-अपने हिसाब से व्याख्या शुरू हो गई है। लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। धार्मिक मंच से निकला सीएम का ये बयान अब सियासी मंच पर चर्चा का विषय बन गया है। ये भी पढ़ें –
महंगी शक्कर पर मजाक, मंत्री बोले- और महंगी हो जाए: दिग्विजय से अड़ा युवक, फिर यूं पीछा छुड़ाया महंगी शक्कर के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसका मजाक उड़ाते नजर आए। उन्होंने कहा- ‘अच्छा है… मैं तो कहता हूं कि खूब महंगी हो जाए।’ विजयवर्गीय ने तर्क दिया कि वैसे भी आजकल 90 प्रतिशत लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा- मैं तो खाता ही नहीं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here