Homeमध्यप्रदेशबजरंग दल सहमंत्री के भाई के सिर में मारी गोली:ग्वालियर में मोमोज...

बजरंग दल सहमंत्री के भाई के सिर में मारी गोली:ग्वालियर में मोमोज खाते समय बदमाशों ने की फायरिंग; Blinkit में डिलीवरी बॉय था युवक

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के गुरुवार शाम मोमोज के ठेले पर हुए विवाद के बाद दो बदमाशों ने 28 वर्षीय विवेक मीणा के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। विवेक Blinkit में डिलीवरी बॉय था और बजरंग दल सहमंत्री चेतन मीणा का भाई था। वारदात के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। नई सड़क बावन पायेगा निवासी विवेक गुरुवार शाम करीब 7 से 7:15 बजे आनंद नगर में मोमोज के ठेले पर था। इसी दौरान दो युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने कट्टा निकालकर विवेक के सिर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विवेक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से नाराज उसके साथियों ने सरकारी एंबुलेंस के कांच पर पत्थर मारकर तोड़ दिया।
मोमोज के ठेले पर हुआ था विवाद नई सड़क बावन पायेगा निवासी विवेक Blinkit में डिलीवरी बॉय था। गुरुवार शाम करीब 7 से 7:15 बजे के बीच आनंद नगर में उसका दो अज्ञात युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कट्टा निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही विवेक सड़क पर गिर पड़ा। दोस्तों ने थाने के सामने लगाया जाम विवेक के बड़े भाई चेतन मीणा बजरंग दल में सहमंत्री हैं। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। डिलीवरी बॉय की हत्या के विरोध में उसके साथियों ने थाने पर चक्का जाम कर दिया। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और आरोपियों को 12 घंटे में पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के साथियों ने चक्का जाम खोल दिया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि किसी रंजिश या विवाद के चलते विवेक मीणा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। —————————–
ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में पंचायतकर्मी से लूट ग्वालियर के मुरार-बेहट रोड पर बदमाशों ने राह चलते पंचायतकर्मी को निशाना बनाया। लंगड़ा बाबा मंदिर के पास सुनसान मोड़ पर बिना नंबर की ग्रे रंग की कार से आए 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार पंचायतकर्मी राजीव यादव की गाड़ी के आगे कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसका लेदर का बैग छीनकर मुरार हाईवे की ओर फरार हो गए।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here