Homeमध्यप्रदेशरोबोट बना नेता, भगवा गमछा ओढ़कर जमकर नाचा:सीएम बोले- प्रधानमंत्री मोदी जामवंत...

रोबोट बना नेता, भगवा गमछा ओढ़कर जमकर नाचा:सीएम बोले- प्रधानमंत्री मोदी जामवंत की तरह; अनुराधा पौडवाल के मंच पर विजयवर्गीय ने दिखाया टैलेंट

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। भगवाधारी रोबोट की डांस मस्ती
उज्जैन में एक रोबोट से रेस्टोरेंट का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान रोबोट एकदम भगवा रंग में रंगा नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है। रोबोट की एंट्री भी किसी नेता के अंदाज में हुई। उसके आसपास बंदूक लिए कमांडो नजर आए। रोबोट के आते ही उसे भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इतना ही नहीं, रोबोट को नाश्ता-पानी भी ऑफर किया गया। इसके बाद गले में भगवा दुपट्टे डाले रोबोट ने जमकर डांस भी किया। जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। यानी उद्घाटन से लेकर मनोरंजन तक की पूरी जिम्मेदारी रोबोट ने ही संभाल ली। अब लोग तंज कस रहे हैं कि रोबोट बनाने वाले ने भी शायद ये नहीं सोचा होगा कि उनकी बनाई मशीन का ऐसा इस्तेमाल भी हो सकता। वो भी बिल्कुल किसी नेता की तरह। लोग यह भी कह रहे हैं कि जिस तरह रोबोट साहब का VIP स्वागत हुआ, उसे देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में फीता काटने से लेकर भाषण देने तक की जिम्मेदारी भी इन्हीं को मिल सकती है। ऐसे में नेताओं की चिंता बढ़ना लाजिमी है कि कहीं रोबोट की एंट्री से उनकी ‘महिमा’ कम न हो जाए। पीएम मोदी की जामवंत से तुलना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जामवंत से की है। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामायण में जामवंत ने समुद्र लांघने के लिए हनुमान जी को उनकी शक्ति का अहसास कराया। आज प्रधानमंत्री मोदी भी उसी भूमिका में हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को भारत की ताकत का अहसास कराया। उसके सामर्थ्य से परिचित कराया है। उनके नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में सशक्त हो रहा है। भारत के पास अपने सामर्थ्य से हर प्रकार की चुनौती से निपटने की क्षमता है। खरी बात ये है कि भाजपा नेताओं में अक्सर मोदी की तारीफ करने की होड़ मची रहती है। कोई उन्हें भगवान का अवतार तो कोई विश्व नेता कहता है, लेकिन सीएम मोहन यादव का अंदाज कुछ जुदा नजर आया। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। जब कैलाश विजयवर्गीय ने छेड़ी तान
म्यूजिक का मंच हो तो फिर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहां चूकने वाले। वे भी तान छेड़ ही देते हैं। ऐसा ही मौका आया बड़वानी जिले के खेतिया में आयोजित कानबाई उत्सव में। जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल के मंच पर अपनी गायकी का टैलेंट दिखा ही दिया। उन्होंने- हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते, मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना.., गाना गाया। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों को भी अपने साथ गाने को कहा और अनुराधा पौडवाल के सामने बोले- हमें दीदी को बताना है कि हम भी सुरीले हैं। और अब अंदर की बात.. एक्शन के बाद नेमप्लेट हटी
हाल ही में एमपी के एक पड़ोसी राज्य में एक फूड प्रोडक्ट पर एक्शन हुआ था। इस मामले में भोपाल की एक कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो-हल्ला मच गया। जब जांच में कंपनी के फूड आइटम पाक-साफ निकले तो उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले को कानूनी नोटिस भी थमा दिया गया। हालांकि, वे अब अपनी बात से मुकर गए हैं। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर कंपनी के भोपाल स्थित मुख्यालय के बाहर लगी नेमप्लेट क्यों हटाई गई। इनपुट सहयोग – शिवेंद्र परमार (उज्जैन), सचिन राठौर (बड़वानी) ये भी पढ़ें –
भाजपा विधायक का डर- जनता हमारी कॉलर पकड़ती है: कुर्सी नहीं मिली तो महिला विधायक को आया गुस्सा मध्य प्रदेश की सड़कें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने खुलकर कहा है कि पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। खस्ताहाल सड़कों से जनता परेशान है और इसके लिए सबसे पहले गर्दन पकड़ती है तो विधायक की पकड़ती है। प्रदेश के हर विधायक का यही हाल है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here