कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। इसका असर दिख रहा है। खरड़ चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया है। अमृतसर में बसें नहीं चल रही हैं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। जालंधर, खरड़ में बाजार बंद हैं। मोर्चा सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग कर रहा है। पंजाब बंद के PHOTOS… क्या-क्या बंद रहेगा? पंजाब बंद के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
