Homeदेशचंडीगढ़ के होमगार्ड को निहंग ने 3 थप्पड़ मारे, VIDEO:मोहाली बॉर्डर पर...

चंडीगढ़ के होमगार्ड को निहंग ने 3 थप्पड़ मारे, VIDEO:मोहाली बॉर्डर पर डोरी से खींचा, गालियां भी दी; जवान हाथ जोड़ता रहा

चंडीगढ़-मोहाली के मटौर बॉर्डर पर होमगार्ड जवान की निहंग ने पिटाई की। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें निहंग होमगार्ड जवान की वर्दी पर लगी लैनयार्ड (डोरी) पकड़कर उसे खींचता और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। निहंग जवान पर शराब पीने और ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी करता नजर आया। होमगार्ड निहंग के आगे हाथ जोड़ता रहा। होमगार्ड जवान की पहचान रविंदर के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ में तैनात है। वह मोहाली में रहने वाली अपनी बहन से मिलकर मोटरसाइकिल से चंडीगढ़ लौट रहा था।
मटौर बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। वहीं पर निहंग ने जवान को घेरा। जांच में होमगार्ड जवान के शराब के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले निहंग की तलाश कर रही है। यह वीडियो निहंग ने खुद शूट करवाया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि निहंग कौमी इंसाफ मोर्चा का सदस्य है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… निहंग की तलाश कर रही पुलिस
डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान से मारपीट का मामला पुलिस के संज्ञान में है। मारपीट करने वाले निहंग की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ————-
ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस से भिड़ गए। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी YPS चौक के पास इकट्‌ठा हुए। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर बॉर्डर सील कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here