Homeमध्यप्रदेशछोटे तालाब में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा:1.20 करोड़ रुपए...

छोटे तालाब में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा:1.20 करोड़ रुपए कमाने का लालच देकर की किशोर की हत्या, डॉक्टर बनकर रची साजिश

छोटे तालाब के धोबीघाट के पास मिले 17 वर्षीय किशोर के अंधे कत्ल का तलैया और श्यामला हिल्स पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय जोहेब खान, 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और तीन विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे करीब 1.20 करोड़ रुपए कमाने का लालच था। जोहेब ने खुद को डॉक्टर बताकर नाबालिगों से दोस्ती की और मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उन्हें हत्या की साजिश में शामिल किया। पेन और चाबी के छल्ले बेचता था रेहान मृतक की पहचान 17 वर्षीय रेहान के रूप में हुई। वह इकबाल मैदान और मोती मस्जिद क्षेत्र में पेन व चाबी के छल्ले बेचता था। उसकी मां मजदूर नगर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में सफाई का काम करती है। 10 अगस्त को छोटे तालाब के धोबीघाट के पास अज्ञात शव मिला था। 15 अगस्त को रेहान की मां ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान की। डॉक्टर बनकर बनाया भरोसा पुलिस जांच में सामने आया कि एक विधि-विरुद्ध बालक की करीब एक महीने पहले जोहेब से पहचान हुई थी। जोहेब खुद को डॉक्टर बताता था और डॉक्टर जैसा पहनावा रखता था। उसने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाकर किशोर की हत्या की योजना बताई। इसके बाद उसने करीब 1.20 करोड़ रुपए कमाने का लालच दिया और 15-16 साल के लड़के की जरूरत बताई। 100 रुपए का झांसा देकर साथ ले गए 6 अगस्त को दो विधि-विरुद्ध बालक इकबाल मैदान पहुंचे और रेहान को खट्टापुरा के पास कुछ लड़कों से विवाद होने की बात बताकर अपने साथ ले गए। इसके बदले उसे 100 रुपए देने का झांसा दिया गया। रास्ते में आमिर और एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक भी उनके साथ हो गए। चारों रेहान को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट की ओर ले गए। इस दौरान जोहेब मोबाइल से उनके संपर्क में था। हत्या के बाद शव तालाब के पास छोड़ा पुलिस के मुताबिक छोटे तालाब के पास आरोपियों ने रेहान की हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर अलग-अलग हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here