Homeदेशलोकसभा सेक्रेटेरिएट ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा:अमित शाह पर टिप्पणी को...

लोकसभा सेक्रेटेरिएट ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा:अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर 28 अगस्त तक जवाब मांगा; BJP ने स्पीकर से शिकायत की थी

लोकसभा सेक्रेटेरिएट ने BJP सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल की शिकायतों के आधार पर राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। दोनों सांसदों ने एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को असंसदीय बताया था। सेक्रेटेरिएट ने राहुल गांधी से 28 अगस्त तक इन आरोपों पर अपना जवाब देने को कहा है। राहुल ने 29 जुलाई को बिल पर चर्चा के दौरान इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया था। जायसवाल बोले- संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी लोकसभा में BJP के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने X पर लेटर शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उन्होंने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। इन टिप्पणियों से अमित शाह की सांसद के तौर पर गरिमा और संसद की मर्यादा प्रभावित हुई। जायसवाल ने 29 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर राहुल के खिलाफ नियमों के तहत उचित कार्रवाई की मांग की थी। अनुराग ने 30 जुलाई को शिकायत की थी वहीं, अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, लेकिन सदन के नियम 353 के तहत इसके लिए पर्याप्त पूर्व सूचना नहीं दी गई। ———– ये खबर भी पढ़ें… रिजिजू बोले- जंतर-मंतर पर गोली नहीं चली:तो किसने चलाई का सवाल ही नहीं उठता, हजारों की भीड़ में पैलेट्स गन से दो ही घायल क्यों हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए ज्यादा बल का प्रयोग नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here